बशीर बद्र का निधन उर्दू साहित्य की अपूरणीय क्षति: डब्ल्यूबीएस फाउंडेशन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। डब्ल्यूबीएस फाउंडेशन ने उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर दुख जताया। प्रो. वसीम बरेलवी ने इसे उर्दू साहित्य की अपूरणीय क्षति बताया। बशीर बद्र की शायरी ने मुश्किल समय में भी उम्मीद कायम रखी। डीडी कौशिक ने इसे उर्दू साहित्य के लिए बड़ा नुकसान बताया। उनकी शायरी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

बशीर बद्र का निधन उर्दू साहित्य की अपूरणीय क्षति: डब्ल्यूबीएस फाउंडेशन

नई दिल्ली। साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था डब्ल्यूबीएस फाउंडेशन ने उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर गहरा दुख जताया है। संस्था के पदाधिकारियों ने शोक संदेश में इसे उर्दू साहित्य की अपूरणीय क्षति बताया। संस्था के संरक्षक और विश्व प्रसिद्ध शायर प्रो.वसीम बरेलवी ने संदेश में कहा कि बशीर बद्र सिर्फ एक शायर नहीं थे, बल्कि वे उर्दू भाषा की तहजीब, मोहब्बत और इंसानी रिश्तों की नरमी के प्रतीक थे। उनकी शायरी ने टूटे दिलों को हिम्मत दी, बिखरते रिश्तों को आवाज दी और मुश्किल समय में भी उम्मीद कायम रखी। उनका अंदाज आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा。

बशीर बद्र की शायरी का महत्व

वसीम बरेलवी ने कहा कि बशीर बद्र के जाने से उर्दू शायरी का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देती रहेगी। उन्होंने दुआ की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

उर्दू साहित्य में बशीर बद्र का योगदान

डब्ल्यूबीएस के अध्यक्ष डीडी कौशिक ने बशीर बद्र के निधन को उर्दू साहित्य के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए कहा कि उनकी शायरी प्रेम, इंसानियत और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती थी। उनके शेर हर वर्ग के लोगों के दिल की आवाज बन गए। डब्ल्यूबीएस फाउंडेशन के महासचिव नीरज जैन ने कहा कि बशीर बद्र का व्यक्तित्व और उनकी कला हमेशा साहित्य के विद्यार्थियों और युवा शायरों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उनकी शायरी आने वाली पीढ़ियों में जीवित रहेगी। प्रसिद्ध पत्रकार और शायर मोईन शादाब ने बशीर बद्र के निधन को एक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि बशीर बद्र ने प्रेम और इंसानी रिश्तों की भावनाओं को जिस सादगी और खूबसूरती से व्यक्त किया, वह उर्दू शायरी की एक अनोखी पहचान है।

सामान्य प्रश्न

डब्ल्यूबीएस फाउंडेशन ने बशीर बद्र के निधन पर क्या कहा?
डब्ल्यूबीएस फाउंडेशन ने बशीर बद्र के निधन पर गहरा दुख जताया और इसे उर्दू साहित्य की अपूरणीय क्षति बताया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।