
वारविक विश्वविद्यालय भारत में छात्रों को करेगा आकर्षित
संक्षेप: ब्रिटेन का वारविक विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों के लिए अपने पाठ्यक्रमों की जानकारी देने के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलुरु का दौरा करेगा। यह 'ओपन डेज' कार्यक्रम 8 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें छात्रों और अभिभावकों को विशेषज्ञों से बातचीत का अवसर मिलेगा।
नई दिल्ली, एजेंसी। ब्रिटेन का वारविक विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों को अपने पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के मकसद से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलुरु शहरों का दौरा करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘ओपन डेज’ के तहत संभावित छात्रों और अभिभावकों को विजिटिंग फैकल्टी, पूर्व छात्रों और दाखिला विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का सीधा अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम आठ नवंबर को मुंबई, 12 नवंबर को दिल्ली, 15 नवंबर को चेन्नई और 16 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में दक्षिण और मध्य एशिया, मध्य पूर्व के उप-कुलपति वीरेंद्र कालरा ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों के लिए ‘ओपन डेज’ एक अनूठा, व्यक्तिगत मंच है, जहां वे महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




