Delhi News: 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी में वांछित गिरफ्तार
Delhi News: जालना, एजेंसी। महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर

Delhi News: जालना, एजेंसी। महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 4.3 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में फरार 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को कोल्हापुर जिले के तलसंडे इलाके में आरोपी अमोद मेहेतकर का पता लगाया। वह वहां अपनी पहचान छिपाकर स्थानीय कॉलेज के पास छात्रों के लिए बने आवास में किराये पर रह रहा था।ईओडब्ल्यू के अनुसार, अमोद मेहेतकर और उसके सहयोगियों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने पर भारी मुनाफा दिलाने का वादा कर निवेशकों को अपने जाल में फंसाया और उनसे 4.3 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाकर धोखाधड़ी की।अधिकारी
ने बताया कि अमोद मेहेतकर एवं पांच अन्य लोगों के खिलाफ 18 अक्टूबर 2025 को जालना तहसील पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। अमोद को स्थानीय अदालत में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। मामले में फरार पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


