एसआईआर के बाद 12 राज्यों में छह करोड़ से अधिक मतदाता घटे
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का दूसरा चरण पूरा हो गया। नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 6.08 करोड़ मतदाताओं की कमी आई है। पहले 51 करोड़ मतदाता थे, जो अब घटकर 44.92 करोड़ रह गए हैं। उत्तर प्रदेश में दो करोड़ से अधिक नाम हटाए गए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुक्रवार को पूरा हो गया। इसके अनुसार, नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की कुल मतदाता सूची में लगभग 6.08 करोड़ की कमी आई है। पहले जहां कुल संख्या लगभग 51 करोड़ थी, अब यह घटकर 44.92 करोड़ रह गई है बता दें, उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस व्यापक अभियान के दौरान प्रदेश में दो करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा की अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी है।
पिछले वर्ष 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। तब इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल मतदाता सूची लगभग 51 करोड़ थी। एसआईआर के बाद कुल मतदाता सूची लगभग 44.92 करोड़ रह गई है। यानी 6.08 करोड़ की कमी दर्ज की गई है। इस प्रक्रिया के अगले चरण में 17 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 40 करोड़ मतदाताओं को कवर किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


