युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए समझौता
नई दिल्ली, विजन इंडिया ने युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नाइलिट के साथ समझौता किया है। नाइलिट इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था है, जो डिजिटल साक्षरता और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

नई दिल्ली, एजेंसी। मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली कंपनी विजन इंडिया ने युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है जो इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य कर रही है। सूचना, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास तथा संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित, नाइलिट ने पूरे देश में डिजिटल साक्षरता एवं तकनीकी शिक्षा को और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


