Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVirat Kohli Leads India to Victory Over New Zealand in ODI Reaches Milestone
खेल : कोहली के कमाल से जीता भारत

खेल : कोहली के कमाल से जीता भारत

संक्षेप:

शोल्डर : भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में चार विकेट से शानदार जीत दिलाई। इस जीत से भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

Jan 11, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वडोदरा, एजेंसी। विराट कोहली ने फिर कमाल करते हुए टीम इंडिया को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट से शानदार जीत दिलाई। इस जीत से भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहले आठ विकेट पर 300 रन पर रोक दिया। उसके बाद कोहली सात रन से अपने 54वें शतक से चूक गए। पर उनकी पारी से टीम ने लक्ष्य छह गेंद रहते छह विकेट पर 306 रन बनाकर हासिल कर लिया। कोहली ने हाल ही की अपनी वनडे पारियों से पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि अब वह तिहरे अंक तक पहुंचे बिना आउट होने के मूड में नहीं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अपनी पिछली चार पारियों में नाबाद 74, 135, 102 और नाबाद 65 रन बनाए थे जो उनकी निरंतरता और लय को दिखाती हैं। यह शानदार सिलसिला नए साल में भी जारी दिखा, जब 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली 93 रन बनाकर अपने 54वें शतक की और बढ़ रहे थे। मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए थे। लेकिन 40वें ओवर में जैमीसन की गेंद को एक्स्ट्रा कवर में भेजने की कोशिश में मिड ऑफ पर ब्रेसेवेल के हाथों लपके गए। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, धैर्य और अनुभव की झलक साफ नजर आ रही थी। जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मौकों पर कोहली आज भी भारत की सबसे मजबूत उम्मीद हैं। गिल के साथ शतकीय साझेदारी : कोहली ने कप्तान गिल (56) के साथ दूसरे विकेट के लिए 118 और श्रेयस (49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। अंत में राणा ने 29 और केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाए। राहुल ने क्लार्क के पारी के 49वें ओवर में चौथी और पांचवीं गेंद पर दो चौके लगाने के बाद छठी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई। नौंवे ओवर में भारत को पहला झटका लगा जब जैमीसन की गेंद पर रोहित (26) एक्सट्रा कवर पर ड्राइव लगाने के प्रयास में ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज केली जैमीसन ने चार विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के तीन पचासे : इससे पहले डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे ने शानदार अर्धशतक जड़े। अंत में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिस्टियन क्लार्क ने 17 गेंदों में तीन चौकों से 24 रन की नाबाद पारी खेली। इससे न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 300 रन बनाए। कॉन्वे और निकोल्स ने 21 ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। हर्षित राणा ने दूसरे स्पेल ने कमाल करते हुए लगातार दो ओवर में इन दोनों चलता किया। निकोल्स ने 62 और कॉन्वे ने 56 रन बनाए। निकोल्स ने 22वें ओवर में राणा की दूर जा रही ऑफ-कटर गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर राहुल के हाथों में चली गई। वहीं 24वें ओवर की आखिरी गेंद कॉन्वे के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों पर जा लगी। इसके बाद न्यूजीलैंड का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। डेरिल ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 71 गेंदों में 84 रन की पारी खेलकर टीम को तीन सौ के करीब पहुंचाने में मदद की। भारत के लिए तेज गेंदबाज राणा, सिराज और कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए। स्पिनरों में कुलदीप को एक विकेट मिला। -------------- कोहली बने सबसे तेज 28 हजारी वडोदरा। विराट कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में सात रन से अपने 54वें शतक से चूक गए। इस पारी के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी 624वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कर दिग्गज सचिन तेंदुलकर (644) का रिकॉर्ड तोड़ा। श्रीलंका के कुमार संगकारा (666) तीसरे नंबर पर हैं। अपनी इस पारी के दौरान कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने संगकारा को पीछे छोड़ा। विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा विराट भारत की ओर से सर्वाधिक वनडे खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 309वां मुकाबला खेलकर सौरव गांगुली (308) को पीछे छोड़ दिया। सचिन (463), धौनी (347), द्रविड़ (340) और अजहरुद्दीन (334) ही उनसे आगे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी खिलाड़ी टीम रन मैच औसत 100/50 सचिन भारत 34357 664 48.52 100/164 विराट भारत 28068 557 52.58 84/146 संगकारा श्रीलंका 28016 594 46.77 63/153 --------------------------------------- रोहित बने सिक्सर किंग -650 छक्के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने -329 छक्कों के साथ क्रिस गेल (328) को पछाड़कर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर भी बने ------------------------------ चोटिल पंत बाहर, जुरेल टीम में वडोदरा। ध्रुव जुरेल को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने चोटिल ऋषभ पंत की जगह ली है। जुरेल शानदार लय में चल रहे हैं। उन्होंने उन्होंने पिछली सात पारियों में छह बार 50 से अधिक रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक भी शामिल हैं। पंत को शनिवार को नेट सत्र में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। बीसीसीआई ने कहा, विकेटकीपर पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय पेट की दाईं ओर मांसपेशियों में अचानक दर्द महसूस हुआ। उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने विशेषज्ञों के साथ उनकी क्लीनिक और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। जांच में पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) पाया गया है, जिसके चलते उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। -----------------------