डीपी 1 :::::सीजेआई पर जूता फेंकने के आरोपी वकील की कड़कड़डूमा कोर्ट में पिटाई

Dec 09, 2025 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई

डीपी 1 :::::सीजेआई पर जूता फेंकने के आरोपी वकील की कड़कड़डूमा कोर्ट में पिटाई

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वकील की पिटाई होते देखा जा सकता है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कड़कड़डूमा कोर्ट के कई वकीलों ने कोर्ट परिसर में घटना की पुष्टि की है। शाहदरा बार एसोसिएशन के महासचिव नरवीर डबास का कहना है कि एसोसिएशन को दो वकीलों के बीच कहासुनी की जानकारी मिली है। हालांकि, किसी भी पक्ष से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई भी पक्ष इस घटना की शिकायत करता है तो एसोसिएशन जांच कर कार्रवाई करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, सोशल मीडिया पर ऑटो के किराए को लेकर विवाद होने की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो में एक समूह 71 वर्षीय राकेश किशोर पर चप्पल से हमला करता दिख रहा है, जबकि वकील अपना बचाव कर रहा है। क्लिप में वकील हमलावर से पूछ रहा है कि वह उसे क्यों पीट रहा है और फिर कई बार चिल्ला रहा है कि सनातन धर्म की जय हो। गौरतलब है कि छह अक्तूबर को जब पूर्व सीजेआई की अगुवाई वाली खंडपीठ वकीलों के मामले की सुनवाई कर रही थी, तब राकेश किशोर मंच के पास पहुंचे और जज पर जूता फेंकने की कोशिश की। इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने उसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई से मना कर दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।