गुजरात में सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, हत्या और आगजनी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अहमदाबाद के धांधुका कस्बे में एक सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। समीर नामक व्यक्ति की बाइक की टक्कर के बाद उसके घर पर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई। इस घटना के बाद भीड़ ने दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है।

गुजरात में सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, हत्या और आगजनी

अहमदाबाद, एजेंसी। अहमदाबाद के धांधुका कस्बे में शनिवार को एक सड़क हादसे के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़पें हो गईं। इस दौरान एक व्यक्ति की हत्या के बाद कई दुकानों को आग लगा दी गई। पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर सुरक्षाबल तैनात हैं। पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी समीर अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घूमने जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक की भरवाड़ समुदाय के एक स्थानीय युवक से मामूली टक्कर हो गई। आरोप है कि समीर ने कुछ भड़काऊ टिप्पणियां कीं, जिससे तनाव बढ़ गया। कुछ देर बाद एक स्थानीय समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और समीर के घर की ओर जाने लगे।

उस वक्त समीर घर पर नहीं था। पुलिस के अनुसार, समीर के घर पर मौजूद रिजवान ने कथित तौर पर भरवाड़ समुदाय के धर्मेश गमारा को चाकू मार दिया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए।पुलिस ने बताया कि भीड़ ने तोड़फोड़ की और आठ से दस दुकानों और टायरों में आग लगा दी। दहशत में आए व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। सूचना पर भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस ने समीर और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। 15-20 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में और मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।