Delhi News: आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित को लेकर हिंसा, पांच घायल
Delhi News: --मामले में आठ लोग गिरफ्तार सलेम (तमिलनाडु), एजेंसी। तमिलनाडु में सलेम के पास ओधियाथुर

Delhi News: सलेम (तमिलनाडु), एजेंसी। तमिलनाडु में सलेम के पास ओधियाथुर गांव में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों को वॉटर कैनन का इस्तेमाल और लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को स्थानीय निवासियों के एक समूह ने आंबेडकर की स्थापित की गई प्रतिमा का कड़ा विरोध किया। इस प्रतिमा में महान नेता को एक पैर पर दूसरा पैर रखकर बैठे हुए मुद्रा में दिखाया गया है।
प्रतिमा की मुद्रा और उसे लगाने को लेकर दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल तनाव को कम करने के लिए प्रतिमा को ढक दिया। इसके बाद प्रतिमा को ढके जाने का विरोध करते हुए दूसरे गुट ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही प्रतिमा के आसपास लगाई गई टिन की चादरें हटा दी। दोबारा जब पुलिस प्रशासन वहां पहुंचा, तो स्थिति बिगड़ गई। लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


