मैक्सिको में हिंसा रोकने के लिए दस हजार सैनिक उतारे गए
Feb 24, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मैक्सिको सरकार ने जलिस्को न्यू जनरेशन गिरोह के सरगना एल मेंचो की मौत के बाद हिंसा को रोकने के लिए 10 हजार सैनिकों को तैनात किया। 20 राज्यों में भड़की हिंसा में 25 नेशनल गार्ड जवानों सहित कई लोग मारे गए। गिरोह के सदस्यों ने सड़कों को जाम कर दिया और आगजनी की।

मैक्सिको में सबसे खूंखार ड्रग माफिया की मौत के बाद भड़की हिंसा को रोकने के लिए सरकार ने 10 हजार सैनिकों को तैनात किया है। जलिस्को न्यू जनरेशन गिरोह के सरगना एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही मैक्सिको के 20 राज्यों में भारी हिंसा भड़क उठी। गिरोह के सदस्यों ने सड़कों को जाम कर दिया और कई वाहनों व दुकानों में आग लगा दी। सुरक्षा सचिव उमर गार्सिया हरफच के अनुसार, इन झड़पों में नेशनल गार्ड के कम से कम 25 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा एक जेल गार्ड, अभियोजक कार्यालय के एक सदस्य और कार्टेल के 30 संदिग्ध गुर्गों के भी मारे जाने की खबर है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


