Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsViolence Erupts in Manipur s Ukhrul District Armed Groups Attack Homes and Fire Gunshots
मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा, घर जलाए गए

मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा, घर जलाए गए

संक्षेप:

- सशस्त्र समूहों ने हवा में कई गोलियां भी चलाईं इंफाल, एजेंसी। मणिपुर

Feb 09, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सशस्त्र समूहों ने हवा में कई गोलियां भी चलाईं इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने लिटान सारेइखोंग गांव में कथित तौर पर अन्य घरों में आग लगा दी। इसके बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पहाड़ी गांव के आसपास सशस्त्र समूहों ने हवा में कई गोलियां भी चलाईं, जिससे निवासी जरूरी सामान लेकर पड़ोसी कांगपोकपी जिले के सुरक्षित इलाकों में भागने को मजबूर हो गए। तांगखुल में रहने वाले कई ग्रामीणों के भी इलाका छोड़ने की सूचना है। इस इलाके में हिंसा की शुरुआत शनिवार रात को लिटान गांव में तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य पर सात से आठ लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित पक्ष व लिटान सारेइखोंग के मुखिया के बीच मामला सुलझ गया था और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से पारंपरिक तरीकों से मामले को सुलझाने का फैसला किया था। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को एक बैठक भी तय की गई थी। हालांकि, बैठक नहीं हो सकी। इसके बजाय, पास के सिकिबुंग गांव के कुछ ग्रामीणों ने लिटान सारेइखोंग के मुखिया के आवास पर कथित रूप से हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों ने लिटान थाने के पास से गुजरते हुए कई गोलियां भी चलाईं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को जिले के लिटान गांव में दो आदिवासी समूहों ने पथराव किया, जिसके कारण प्रशासन को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि मध्यरात्रि के आसपास लिटान सारेइखोंग में तंगखुल नगा समुदाय के कई मकानों में कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों द्वारा आग लगा दी गई। पास के ही एक इलाके में कुकी समुदाय के कुछ लोगों के मकानों को भी जला दिया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में हथियारबंद लोग गांव में मकानों और वाहनों को आग लगाते हुए और उग्रवादी अत्याधुनिक हथियारों से हवा में गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शांति बनाए रखने की अपील की तंगखुल मणिपुर की सबसे बड़ी नगा जनजाति है। लिटान सारेइखोंग कुकी बहुल गांव है। मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सभी समुदायों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह मैंने आरआईएमएस अस्पताल का दौरा किया और उखरुल जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण लिटान घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता का आश्वासन दिया। सिंह ने कहा कि गलतफहमी के कारण हुई इस घटना के बाद हालात अब नियंत्रण में है। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही को रोकने के लिए महादेव, लंबुई और शांगकाई तथा लिटान की ओर जाने वाले अन्य क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को सुरक्षा बलों ने लिटान सारेइखोंग गांव में आपस में भिड़े दो आदिवासी समूहों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।