दावा : मणिपुर में कुकी-नागा समुदाय के 38 लोगों को बंधक बनाया
- राज्य के गृह मंत्री गोविंदास ने जानकारी दी -कहा, सरकार लोगों की सुरक्षित

इम्फाल, एजेंसी। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। राज्य के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने गुरुवार को बताया कि कुकी और नागा समुदाय के 38 से अधिक लोगों को विभिन्न समूहों ने बंधक बना रखा है। सरकार उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
हिंसा और बंधक स्थिति
मणिपुर के गृह मंत्री ने कहा कि दोनों समुदायों के लोगों को अलग-अलग जगहों पर रोका गया है। उनकी रिहाई के लिए सामाजिक संगठनों और राजनीतिक नेताओं के साथ बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दे दी गई है।
हालिया हत्या की घटनाएँ
बुधवार को कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी कर तीन चर्च नेताओं की हत्या कर दी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। वहीं नोनी जिले में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। गृह मंत्री मृतक नागरिक के परिवार से मिलने जेएनआईएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। उनके साथ तीन नागा विधायक भी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि मणिपुर में शांति बहाल हो। इधर, ताफौ कुकी गांव के प्रधान एल. चोंगलोई ने सेनापति थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 23 ग्रामीण सात ट्रकों और एक कार से यात्रा कर रहे थे, जिन्हें अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोक लिया। मिजोरम और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने चर्च नेताओं की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


