संविधान और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करेंगे : जाखड़
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पदभार ग्रहण किया। ‘संविधान संकल्प सभा’ में छात्रों ने संविधान की रक्षा और छात्र अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लिया। जाखड़ ने बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दों पर आंदोलन को तेज करने का वादा किया।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण के साथ पदभार ग्रहण किया। इस दौरान ‘संविधान संकल्प सभा’ में विभिन्न राज्यों से आए छात्रों ने संविधान की रक्षा और छात्र अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। शनिवार को संगठन कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का राष्ट्रीय संकल्प है। हम लोग संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताना उन लाखों युवाओं का सम्मान है जो कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इसे छात्र आंदोलन के नए अध्याय की शुरुआत बताया और कहा कि देश का युवा संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए संगठित हो रहा है। अहम मुद्दों पर तेज करेंगे आंदोलन जाखड़ ने कहा कि एनएसयूआई बेरोजगारी, परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा के निजीकरण और छात्रसंघ चुनावों की बहाली जैसे मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी। कहा कि विश्वविद्यालय विचार थोपने के स्थान नहीं हैं। जो ताकतें शैक्षणिक संस्थानों को नियंत्रित कर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाना चाहती हैं, उन्हें विद्यार्थियों की एकजुटता का सामना करना होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


