खेल : विनेश का सपना टूटा, चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में हारीं

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

विनेश का सपना टूटा, चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में हारीं एशियाई खेल नई दिल्ली,

खेल : विनेश का सपना टूटा, चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में हारीं

विनेश का सपना टूटा, चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में हारीं एशियाई खेल

नई दिल्ली, एजेंसी। विनेश फोगाट की एशियाई खेलों में हिस्सा लेने की उम्मीदें शनिवार को चकनाचूर हो गईं। वह चयन ट्रायल में महिलाओं के 53 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हारकर बाहर हो गईं। इससे पहले विनेश ने अपने बरसों के अनुभव को झोंकते हुए बेहद आक्रामक निशु को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

निशु ने दी टक्कर

पहले मुकाबले में ज्योति को 7-1 से हराने वाली विनेश को निशु ने कड़ी टक्कर दी और 5-0 की बढ़त बना ली। पहले ही पीरियड में चार अंक की बढ़त लेकर उन्होंने विनेश को लगभग चित ही कर दिया था लेकिन विनेश संभल गईं।

इस मुकाबले में कई चुनौतियां और स्क्रीन की तकनीकी खराबी जैसी दिक्कतेंआईं जिससे लंबे ब्रेक ने विनेश को राहत दी। विनेश ने दूसरे पीरियड में शानदार वापसी करते हुए चार अंक बनाए और निशु को मैट पर पटक दिया। फिर दो अंक और लेकर विनेश ने 6-5 की बढ़त बना ली लेकिन निशु ने स्कोर 6-6 कर दिया। निशु ने विनेश को गिराने की कोशिश की लेकिन उन्हें अंक नहीं मिले। उनके कोच ने फैसले को चुनौती दी लेकिन नाकाम रहे। अंत में विनेश ने 7-6 से जीत हासिल की। इससे स्तब्ध निशु ने रेफरी और विनेश से हाथ नहीं मिलाया और बहुत देर तक मैट पर रोती रहीं।

फोगाट ने कहा, फेल नहीं हुई हूं

नई दिल्ली। विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हारकर बाहर होने के बाद कहा कि वह ‘फेल नहीं हुई है‘ और संकल्प लिया कि वह और भी मजबूती से वापसी करेंगी। विनेश ने कहा, मैं पूरी व्यवस्था से लड़ रही थी। मैं एक तरफ थी और बाकी सब दूसरी तरफ।

विनेश ने यह बात भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के साथ अपनी लंबे समय से चल रही लड़ाई के संदर्भ में कही। दिल्ली उच्च न्यायालय से पक्ष में फैसला आने के बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय ने ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी। विनेश ने कहा, मुझे हर अंक के लिए संघर्ष करना पड़ा। मुझे उचित मौका नहीं मिला।

उन्होंने वापसी का भी संकल्प लिया और कहा कि वह अपनी तैयारी जारी रखेंगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह अगली बार किस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में किससे हार की?
विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हार की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।