खेल : कर्नाटक-विदर्भ मुकाबले में पडिक्कल पर रहेगी नजर

Jan 14, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कर्नाटक-विदर्भ मुकाबले में पडिक्कल पर रहेगी नजर विजय हजारे ट्रॉफी 721 रन आठ

खेल : कर्नाटक-विदर्भ मुकाबले में पडिक्कल पर रहेगी नजर

कर्नाटक-विदर्भ मुकाबले में पडिक्कल पर रहेगी नजर विजय हजारे ट्रॉफी 721 रन आठ मैच में अब तक बना चुके हैं कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल 643 रन आठ मैच में बना चुके विदर्भ के अमन मोखाडे दूसरे स्थान पर हैं प्रसारण : दोपहर 1:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर बेंगलुरु, एजेंसी। पांच बार की मौजूदा चैंपियन कर्नाटक की टीम और पिछली बार की उपविजेता विदर्भ गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में यहां आमने-सामने होंगे। इसमें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं। बल्लेबाज पैदा करेंगे अंतर : पडिक्कल इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म का नजारा मुंबई के खिलाफ सेमीफाइनल में किया था जहां उनके नाबाद अर्धशतक की मदद से कर्नाटक ने जीत हासिल की थी। हालांकि विदर्भ के अमन मोखाडे भी टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे स्थान पर हैं। ये दोनों ही अंतर पैदा कर सकते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के गेंदबाजों को इन पर अंकुश लगाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। दोनों ने सत्र में चार-चार शतक लगाए हैं जबकि देवदत्त ने दो पचासे और एम ने एक पचासा जड़ा है। चैंपियन टीम में और भी सितारे : कर्नाटक की टीम में कप्तान मयंक अग्रवाल, करुण नायर और अभिनव मनोहर जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं जिससे वह इस विभाग में काफी मजबूत नजर आ रहा है। कर्नाटक के गेंदबाजों ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, विद्याधर पाटिल और विजयकुमार वैशाक की उसकी तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने इस सत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। विदर्भ भी कम नहीं : विदर्भ के बल्लेबाजों ने भी सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम कई अवसरों पर 300 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही है। बड़ौदा के खिलाफ ग्रुप चरण में उसकी नौ विकेट की जीत उल्लेखनीय है, जिसमें उसकी टीम ने 293 रन का लक्ष्य 50 गेंद शेष रहते हासिल किया था। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अमन मोकडे पिछले दो मैचों में दोहरे अंक में पहुंचने से चूक गए। अथर्व तायडे और ध्रुव शोरे जैसे खिलाड़ी विदर्भ की बल्लेबाजी को और मजबूत करते हैं। शानदार फॉर्म में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर सात मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने भी अहम मौकों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।