Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVihari s Century Rescues Tripura in Ranji Trophy Match Against Bengal
खेल : शतक ठोक विहारी बने संकटमोचक

खेल : शतक ठोक विहारी बने संकटमोचक

संक्षेप: शतक ठोक विहारी बने संकटमोचक अगरतला। पहले दो मैचों में कामयाब रहने के बाद

Mon, 3 Nov 2025 08:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शतक ठोक विहारी बने संकटमोचक अगरतला। पहले दो मैचों में कामयाब रहने के बाद सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोई विकेट नहीं मिला जबकि हनुमा विहारी ने शतक लगाकर रणजी ग्रुप सी के मैच में बंगाल के खिलाफ त्रिपुरा को संकट से निकाला। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर त्रिपुरा ने सात विकेट पर 273 रन बना लिए थे। विहारी 121 और कप्तान मणिशंकर मूरासिंह 42 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों आठवें विकेट की साझेदारी में 73 रन जोड़ चुके हैं। पूर्व चैंपियन बंगाल ने पहली पारी में 336 रन बनाए थे। त्रिपुरा की शुरुआत काफी खराब रही और उसके चार विकेट 35 रन पर गिर गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद कैफ ने 19 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट लिए। हुड्डा के दोहरे शतक से राजस्थान का विशाल स्कोर जयपुर। यशस्वी जायसवाल के मैच के दूसरे अर्धशतक से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी में राजस्थान के खिलाफ दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 89 रन बना लिए। राजस्थान ने इससे पहले दीपक हुड्डा के दोहरे शतक से पहली पारी छह विकेट पर 617 रन पर घोषित करके 363 रन की बढ़त हासिल की। दूसरे दिन शतक पूरा करने वाले हुड्डा ने 335 गेंद में 248 रन की पारी खेली। कार्तिक शर्मा ने भी राजस्थान के लिए 139 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर मुंबई की ओर से जायसवाल 56 जबकि मुशीर खान 32 रन बनाकर खेल रहे थे। मुंबई की टीम अब भी राजस्थान से 274 रन से पीछे है।