Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVice President Praises NCC Cadets for Disaster Relief and Unity in Diversity at Republic Day Camp
उपराष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी के योगदान को सराहा

उपराष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी के योगदान को सराहा

संक्षेप:

- ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी के योगदान को सराहा - उपराष्ट्रपति ने एनसीसी कैडेट

Jan 05, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ऑपरेशन सिंदूर तथा विभिन्न आपदा राहत अभियानों में एनसीसी कैडेट्स की सराहनीय सेवाओं का उल्लेख किया। उपराष्ट्रपति ने सोमवार को नई दिल्ली में एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी शिविर केभारत की विविधता में एकता, संवैधानिक मूल्यों और भविष्य के नेतृत्व की झलक प्रस्तुत करता है। नई दिल्ली में आयोजित एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने देश के निर्माण में एनसीसी की अहम भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी का ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन देश के युवाओं को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और सेवा-भावी नागरिक बनाने में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत 2047 की नींव उन्होंने कहा कि यही युवा विकसित भारत 2047 की नींव हैं। उपराष्ट्रपति का स्वागत एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने हॉल ऑफ फेम का दौरा किया। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर आपदा प्रबंधन की तैयारी और उभरती तकनीकों को अपनाने में एनसीसी की भूमिका की प्रशंसा की। इस वर्ष देश भर के 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों से आने वाले कैडेट इस कैंप का हैं। एनसीसी के इस शिविर में देश भर से आए कैडेट्स की भागीदारी तो है ही, लेकिन इसके साथ ही विदेशों से आए कैडेट्स भी इस कैंप का हिस्सा हैं। भारतीय कैडेट्स के अलावा 25 अलग-अलग मित्र देशों के युवा कैडेट और अधिकारी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत इस कैंप में शामिल हो रहे हैं।