Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVice President CP Radhakrishnan Highlights Tamil Nadu s Cultural Significance and Youth s Role in Nation Building
भारतीय संस्कृति की नींव है तमिलनाडु : राधाकृष्णन

भारतीय संस्कृति की नींव है तमिलनाडु : राधाकृष्णन

संक्षेप:

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि तमिलनाडु भारतीय सभ्यता की नींव है और यह समावेशिता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी तमिल लोगों के गौरव की बात करते हैं। दीक्षांत समारोह में युवा पीढ़ी की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

Jan 02, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चेन्नई, एजेंसी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु भारतीय सभ्यता की नींव है। कहा कि यह राज्य समावेशिता और भक्ति की स्थायी भावना का प्रतीक है। दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति कलाइवनार अरंगम में आयोजित अपने सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, तमिल लोगों के गौरव की बात करते हैं। पीएम के संयुक्त राष्ट्र में इसका उल्लेख करने के बाद ही दुनिया को एहसास हुआ कि भारत हजारों साल पहले दुनिया को एक परिवार के रूप में देखता था। उन्होंने एमजीआर ट्रस्ट के तहत शिक्षाविद् और पूर्व सांसद एसी शनमुगम द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद 'याधुम ऊरे यावरुम केलिर' का हवाला देते हुए तमिल आतिथ्य की प्रशंसा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना और प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल मुरुगन ने राजनीति को फंड देने के लिए संपत्ति बेचने और 1998 के कोयंबटूर विस्फोट पीड़ितों की मदद करने के लिए राधाकृष्णन की सराहना की। बाद में उपराष्ट्रपति ने लोक भवन में अपने सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भाग लिया। इस दौरान एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने उनसे मुलाकात की। राज्यपाल आवास पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। ‘भविष्य को गढ़ने में प्रत्येक युवा की भूमिका’ उपराष्ट्रपति चेन्नई स्थित डॉ. एमजीआर शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान के 34वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘भविष्य को आकार देने में प्रत्येक युवा की भूमिका होती है। आपको राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देना चाहिए।’ उपराष्ट्रपति ने कहा,‘सफलता के शॉर्टकट क्षण भर के लिए भव्य और सफल प्रतीत हो सकते हैं, लेकिन वे भ्रामक होते हैं। ऐसे शॉर्टकट अंततः पतन की ओर ले जाते हैं इसलिए, आपके द्वारा किया गया प्रत्येक प्रयास सद्गुण (धर्म) और अनुशासन पर आधारित होना चाहिए।’