ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमोदी सहित दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने...

मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 15 Nov 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली एजेंसी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दीपों के उत्सव दिवाली के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कोविंद ने शनिवार को ट्वीट के जरिये दिये बधाई संदेश में कहा, दिवाली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। उन्होंने कहा, यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। आइए संकल्प करें कि जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अनेक दीपकों को प्रज्वलित कर सकता है, उसी प्रकार से हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें। उन्होंने कहा, दिवाली स्वच्छता का भी उत्सव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि सब खुशहाल और स्वस्थ रहें। मोदी ने अंधकार पर प्रकाश के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। यह त्योहार सभी को और अधिक उज्ज्वल और खुशहाली दे। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, सैनिकों को सम्मान दें : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग देश की सीमाओं पर मुस्तैद सैनिकों के प्रति सम्मान स्वरुप एक दीया अवश्य जलायें। रक्षामंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आज कई ट्वीट किये। उन्होंने लिखा, दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो। खुशहाल दीपावली।

सैनिकों के सम्मान में एक दीपक प्रज्वलित करने का आग्रह करते हुए उन्होंने लिखा, दीपावली के इस अवसर मैं देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सभी सैनिकों, एवं उनके परिवारजनों को विशेष रूप से अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं देश के सभी सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं पराक्रम को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना करता हूं।सैनिकों को सलाम।

उन्होंने कहा कि मैं देश के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा में अपना जीवन दिया है। भले ही अब वे सक्रिय सेवा में नहीं हैं पर देश के लिए कुछ भी करने का उनका जज्बा हमेशा क़ायम रहता है। रक्षामंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दीपावली पर सभी देशवासियों से एक आग्रह किया है कि भारत की रक्षा में लगे सभी सैनिकों के सम्मान में एक दिया अपने घर पर जलाना है।

शाह, जावड़ेकर और नकवी ने दी शुभकामनाएं : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। शाह ने ट्वीट किया, दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। जावड़ेकर ने कहा, सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। नकवी ने ट्वीट किया, आप सभी को दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

सथानीय उत्पाद खरीदें : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कारीगरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लोगों से आग्रह किया कि वे स्थानीय उत्पाद खरीदें। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से किये गए ट्वीट में नायडू ने कहा, प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में प्रसन्नता, समृद्धि और शांति लेकर आए। पर्व के इस अवसर पर, आइये हम अपने स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों के घरों को भी प्रकाशित करें। दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदें। नायडू ने कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और सुरक्षित तथा पर्यावरण के अनुकूल चीजों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

गहलोत बोले यह विजय का उत्सव : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली की शुभकामनायें देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। गहलोत ने कहा कि दीपों का यह पर्व असत्य, अन्याय और शोषण के विरूद्ध सत्य, न्याय और संघर्ष की विजय का उत्सव है। इस पावन अवसर पर हम मयार्दा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के महान आदशोर्ं को अपनाकर दीन-दुखियों और अभावग्रस्त लोगों के दुख-दर्द को दूर कर उनके जीवन में उजाला करने का संकल्प लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें