पूर्व कांग्रेस सांसद के. पी. धनपालन का निधन
कोच्चि के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद के. पी. धनपालन का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 76 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धनपालन 2009 में चालाकुडी लोकसभा सीट से सांसद बने और लंबे राजनीतिक करियर में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

कोच्चि। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के. पी. धनपालन का शनिवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तबीयत खराब होने पर उन्हें तड़के पारावुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। एर्नाकुलम जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में शामिल धनपालन वर्ष 2009 में चालाकुडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव त्रिशूर सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने नॉर्थ पारावुर नगरपालिका के पार्षद, मिल्मा के अध्यक्ष तथा स्थानीय ग्रामीण बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में भी सेवाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


