
खेल : टेनिस - वीनस विलियम्स कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार, चाहती हैं सेरेना भी करे वापसी
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स एक साल से अधिक समय बाद डीसी ओपन में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वीनस, जो सात ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं, चाहती हैं कि उनकी बहन सेरेना भी खेल में वापसी करें। सेरेना...
सात ग्रैंड स्लैम एकल खिताब विजेता अमेरिकी दिग्गज डीसी ओपन से करेंगी टेनिस कोर्ट पर वापसी, सेरेना ने हाल में अभ्यास सत्र लिया था हिस्सा वीनस विलियम्स कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार, चाहती हैं सेरेना भी करे वापसी 03 साल पहले सेरेना ने आखिरी मैच यूएस ओपन में खेला था 16 माह पहले वीनस आखिरी मैच मियामी ओपन में हार गई थीं वाशिंगटन, एजेंसी। यह करना संभवत: इन दो दिग्गजों के लिए ही संभव हो सकता है। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स एक साल से अधिक समय के बाद पहली बार टेनिस कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार हैं।

साथ ही उनकी दिली इच्छा है कि उनकी छोटी बहन सेरेना भी वापसी करें। सात ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं वीनस : पिछले महीने 45 साल की हुईं वीनस डीसी ओपन से टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी। वीनस ने सात ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं जिनमें दो यूएस ओपन और पांच विम्बलडन खिताब शामिल हैं। उनका आखिरी टूर्नामेंट मार्च 2024 में मियामी ओपन में था, जहां वह पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। अमेरिका की राजधानी में हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले वीनस ने कहा, मैं अपनी टीम से कहती रहती हूं कि अगर वह यहां होती तो बहुत अच्छा होता। हमने शुरू से काफी कुछ साथ में किया है और इसलिए मुझे निश्चित तौर पर उसकी कमी खलती है। सेरेना के लिए वापसी आसान : वीनस ने बताया कि हाल में उनके एक अभ्यास सत्र के दौरान सेरेना वहां आई और लगभग 15 या 20 मिनट तक उनके साथ रहीं। वीनस ने कहा, वह छह महीने की छुट्टी ले सकती है और फिर आसानी से वापसी कर सकती है। आप उस जैसी प्रतिभा को सिखा नहीं सकते। वीनस ने कहा, मुझे नहीं पता कि वह (सेरेना) क्या करने जा रही है। मैं उससे इस बारे में नहीं पूछती। मुझे लगता है कि वह हमेशा गेंद को हिट करती रहती है क्योंकि हम ऐसे ही हैं। अगर वह वापसी करती है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह इस बारे में आप सबको बता देगी। तीन साल से नहीं खेलीं सेरेना : दूसरी तरफ 43 वर्ष की सेरेना का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रैकेट घुमाती दिख रही हैं। सेरेना ने 2022 में यूएस ओपन के बाद कोई मैच नहीं खेला था। इसके बाद उन्होंने उस खेल से दूर जाने की घोषणा की थी जिस पर उन्होंने लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा था। इस दौरान उन्होंने 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब और वीनस के साथ 14 युगल खिताब जीते थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


