Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVehicle Sales Surge 21 in Festive Season Due to GST Reforms and Rural Demand
त्याहरी सीजन में हुई वाहनों की बंपर बिक्री

त्याहरी सीजन में हुई वाहनों की बंपर बिक्री

संक्षेप:

फाडा के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में 42 दिन के त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री में 21% की वृद्धि हुई है। जीएसटी सुधार, त्योहारी ऑफर और ग्रामीण मांग ने इस वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगले तीन महीनों में भी बिक्री में तेजी की उम्मीद है।

Nov 07, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- फाडा ने आंकड़े जानी कर रहा कि 42 दिन के त्योहारी सीजन में बीते वर्ष के मुकाबले वाहनों की बिक्री 21फीसदी से अधिक बढ़ी - जीएसटी सुधार, त्योहारी ऑफर और ग्रामीण मांग में आई तेजी का मिला लाभ। अगले तीन महीने भी बन रहेगी बाजार में तेजी नई दिल्ली। विशेष संवाददाता वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में की गई कटौती का लाभ सबसे ज्यादा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में देखने को मिली है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जीएसटी कटौती के बाद 42 दिन के त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री में भारी उछाल आया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीते वर्ष के त्योहारी सीजन के मुकाबले इस बार 21 फीसदी अधिक वाहनों की बिक्री हुई। आंकड़े बताते हैं कि बीते वर्ष 42 दिन के त्योहारी सीजन में 4325632 वाहनों की बिक्री हुई थी जो इस बार बढ़कर बिक्री बढ़कर 5238401 वाहनों की रही है। सालाना आधार पर देखा जाए तो बिक्री में 21.10 प्रतिशत का उछाल आया है। श्रेणीवार बात करें तो त्योहारी सीजन में यात्री वाहन की बिक्री 23.39 और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 21.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बीच अक्टूबर में हुई वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर बीते वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 40.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। फाडा का कहना है कि सस्ते दरों और त्योहारों से जुड़े ऑफर ने उपभोक्ताओं को नए वाहन खरीदने के लिए प्रेरित किया। एफएडीए के अध्यक्ष सीएस वीग्नेश्वर ने कहा कि जीएसटी सुधार, त्योहार और ग्रामीण मांग में तेज के चलते वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। जीएसटी 2.0 की कर कटौती, विशेष रूप से एंट्री लेवल टू-व्हीलर और छोटी कारों के लिहाज से पहली बार वाहन खरीदारों के लिए फायदे का सौदा रही। ग्रामीण भारत में यात्री वाहनों की बिक्री शहरी क्षेत्रों की तुलना में तीन गुना और टू-व्हीलर की बिक्री दो गुना तेजी से बढ़ी। अच्छा मानसून, कृषि आय में वृद्धि और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च ने ग्रामीण उपभोक्ता मांग को नई ताकत दी। ----------- सालाना आधार पर अक्टूबर में वाहनों की बिक्री में उछाल वाहन श्रेणी अक्टूबर25 अक्टूबर 24 वृद्धि प्रतिशत में दोपहिया 31,49,846 20,75,578 51.76 तीन पहिया 1,29,517 1,22,848 5.43 यात्री वाहन 5,57,373 5,00,578 11.35 वाणिज्यिक वाहन 1,07,841 91,635 17.69 ट्रैक्टर 73,577 64,416 14.22 कुल 40,23,923 28,63,354 40.53 -------------- 42 दिन के त्योहारी सीजन में बिक्री की तस्वीर वाहन श्रेणी बीते वर्ष के मुकाबले वृद्धि प्रतिशत में दोपहिया वाहन 21.80 यात्री वाहन 23.39 वाणिज्यिक वाहन 15.03 ट्रैक्टर 14.22 तीन पहिया वाहन 8.90 ------- आगे भी बिक्री में तेजी की उम्मीद संगठन का मानना है कि आने वाले महीनों में भी बिक्री में तेजी जारी रहेगी। 64फीसदी डीलर नवंबर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। जबकि अगले तीन महीनों में 70 फीसदी डीलर वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। शादी के सीजन, फसल के बाद की नकदी और नए मॉडलों की लॉन्चिंग से मांग बनी रहने की संभावना है।