वेदांता एनसीडी जारी कर 2,575 करोड़ रुपये जुटाएगी
वेदांता लिमिटेड ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर निर्गम के माध्यम से 2,575 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस निर्गम को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, कोटक और आदित्य बिड़ला जैसे संस्थागत निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। शुरू में निर्गम का आकार 2,000 करोड़ रुपये था, जिसे 575 करोड़ रुपये के ग्रीनशू विकल्प के साथ बढ़ाया गया।

नई दिल्ली, एजेंसी। वेदांता लिमिटेड संस्थागत निवेशकों की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) निर्गम के जरिये करीब 2,575 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड जैसे संस्थागत निवेशकों की ओर से इस निर्गम जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का निर्गम पिछले सप्ताह खुला था। उस समय निर्गम का आकार 2,000 करोड़ रुपये था। इसके बाद कंपनी ने 575 करोड़ रुपये का ग्रीनशू विकल्प भी अपनाने का फैसला किया। इससे निर्गम कुल आकार 2,575 करोड़ रुपये हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


