Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVasundhara Raje Meets RSS Chief Mohan Bhagwat in Jodhpur Amid Speculations of Political Role
जोधपुर में मोहन भागवत से मिलीं वसुंधरा राजे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। यह बैठक करीब 20 मिनट चली, लेकिन इसके एजेंडे की जानकारी नहीं दी गई। मोहन भागवत वर्तमान में जोधपुर में नौ...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 3 Sep 2025 08:15 PM

जोधपुर, एजेंसी। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बैठक चली। हालांकि, उनकी बैठक का एजेंडा साझा नहीं किया गया। गौरतलब है कि मोहन भागवत सोमवार से नौ दिवसीय यात्रा पर जोधपुर में हैं। वहीं, वसुंधरा राजे ने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें पार्टी में बड़ी भूमिका मिल सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




