षड्यंत्रकारियों ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया: वसुंधरा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने हालिया बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उसे संदर्भ से हटाकर पेश किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर राजनीतिक अर्थ निकालने की कोशिश की। उनका बयान चार लेन राजमार्ग परियोजना से संबंधित था, न कि किसी राजनीतिक पद से।

षड्यंत्रकारियों ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया: वसुंधरा

कोटा/बीकानेर, एजेंसी। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने हालिया बयान पर सफाई देते हुए शनिवार को कहा कि उसे संदर्भ से हटाकर पेश किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ‘षड्यंत्रकारियों’ ने उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर राजनीतिक अर्थ निकालने की कोशिश की। झालावाड़ में जनसभा के दौरान दिए गए उनके बयान को मुख्यमंत्री पद से जोड़कर देखा गया था। दिसंबर 2023 में भाजपा की सरकार बनने के बाद राजे को संभावित दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया।बारां में मीडिया से बातचीत में राजे ने स्पष्ट किया कि उनका बयान किसी राजनीतिक पद से जुड़ा नहीं था।

उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी चार लेन राजमार्ग परियोजना के संदर्भ में थी। कुछ लोगों ने उनसे सड़क का मार्ग बदलने की मांग की थी। इस पर उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि धौलपुर में उनके घर के सामने से भी सड़क गुजरी और उन्हें अपनी दीवार पीछे करनी पड़ी।राजे ने कहा कि जब वह अपने लिए बदलाव नहीं कर सकीं, तो दूसरों के लिए कैसे कर सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजे के काम जारी हैं और उनके बयान को लेकर गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।