Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsValentin Washro Makes History by Winning Shanghai Masters Title

खेल : शंघाई मास्टर्स : वेलेंटिन ने खिताब जीत इतिहास रचा

शंघाई मास्टर्स : वेलेंटिन ने खिताब जीत इतिहास रचा शांघाई। क्वालीफाइंग दौर से फाइनल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 12 Oct 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
खेल : शंघाई मास्टर्स : वेलेंटिन ने खिताब जीत इतिहास रचा

शंघाई मास्टर्स : वेलेंटिन ने खिताब जीत इतिहास रचा शांघाई। क्वालीफाइंग दौर से फाइनल तक का सफर तय करने वाले वेलेंटिन वाशरो शंघाई मास्टर्स चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने रविवार को अपने चचेरे भाई आर्थर रिंडरनेच को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। विश्व रैंकिंग में 204वें स्थान पर काबिज 26 साल के वाशरो एटीपी मास्टर्स 1000 के इतिहास में सबसे कम रैंकिंग वाले विजेता हैं। वह एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर का खिताब जीतने वाले मोनाको के पहले खिलाड़ी भी हैं। वाशरो ने सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराया था जबकि रिंडरनेच ने चार ग्रैंड स्लैम का फाइनल खेलने वाले दानिल मेदवेदेव को शिकस्त दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।