खेल : रैना को हराकर अदकर ने जीता कलबुर्गी का खिताब

Mar 08, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रैना को हराकर अदकर ने जीता कलबुर्गी का खिताब कलबुर्गी, एजेंसी। भारत की उभरती

खेल : रैना को हराकर अदकर ने जीता कलबुर्गी का खिताब

रैना को हराकर अदकर ने जीता कलबुर्गी का खिताब कलबुर्गी, एजेंसी। भारत की उभरती टेनिस स्टार वैष्णवी अदकर ने अनुभवी अंकिता रैना को हराकर आईटीएफ डब्ल्यू 35 कलबुर्गी का एकल खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने रविवार को यहां खिताबी मुकाबले में हमवतन खिलाड़ी को 7-6, 6-4 से पराजित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अदकर के लिए यह यादगार तोहफा होगा। उन्होंने 4,860 डॉलर के पुरस्कार के साथ 35 डल्यूटीए रैंकिंग पॉइंट्स जीते जबकि रैना को 2,637 डॉलर और 23 रैंकिंग पॉइंट्स मिले। खिताबी जीत के बाद अदकर ने कहा, मेरे लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा था। जब मैं बच्ची थी, तब से मैंने अंकिता को उच्च स्तर पर खेलते देखा है।

इसलिए, उसके साथ मुकाबला करना, उसके साथ युगल खेलना बहुत बड़ी बात है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।