उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की नई टीम को लेकर कवायद तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की नई टीम को लेकर कवायद तेज--------------------------------प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल ने की नितिन नवीन से मुलाकात-दो दौर में लगभग तीन घंटे तक चला...

 उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की नई टीम को लेकर कवायद तेज

उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की नई टीम को लेकर कवायद तेज------------------------------- -प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल ने की नितिन नवीन से मुलाकात

बैठक की जानकारी

-दो दौर में लगभग तीन घंटे तक चला मंथन, बी एल संतोष भी बैठक में शामिल रहे

--------------------------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद अब राज्य संगठन की नई टीम को लेकर कवायद तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ लंबी बैठक की। जल्द ही प्रदेश के दोनों प्रमुख नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी बैठक होने की संभावना है। इसके बाद इस माह के आखिर तक राज्य संगठन की नई टीम के आने की उम्मीद है।

चुनाव की तैयारी

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में नई संगठन टीम के गठन के संगठन के साथ राजनीतिक मायने भी काफी ज्यादा हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पहले ही अपनी संभावित टीम की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी थी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ यह बैठक की गई। दो दौर में हुई बैठक में पहली बैठक नवीन के आवास पर हुई। इसके बाद पार्टी मुख्यालय में लगभग दो घंटे तक बैठक चली। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष भी मौजूद रहे।

सूची में बदलाव

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व ने जो सूची केंद्र को सौंपी है उसमें कई बदलाव हो सकते हैं। चूंकि अभी प्रदेश के इन दोनों प्रमुख नेताओं की एक बैठक गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी होनी है, इसलिए सूची को उसके बाद ही जारी किया जाएगा। संगठन की टीम के गठन में सरकार के साथ समन्वय को भी ध्यान में रखा जाएगा। चूंकि यह चुनावी साल है इसलिए जातीय, सामाजिक व श्रेत्रीय समीकरणों पर खासा जोर रहेगा। हालांकि इसके गठन में सरकार के नेतृत्व की बेहद कम भूमिका रहेगी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व यह ध्यान रखेगा कि सरकार की टीम व संगठन में सभी समीकरणों के समन्वय को साधा रखा जाए।

-------------------------

सामान्य प्रश्न

उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की नई टीम के गठन की प्रक्रिया कब शुरू हुई?
उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद राज्य संगठन की नई टीम को लेकर कवायद तेज हो गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।