लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

दिल्ली के उत्तम नगर में डकैती की एक ऐसी वारदात हुई जिसे देखकर लगता है कि यह असली घटना नहीं बल्कि किसी पिक्चर का सीन हो। बुधवार को दिल्ली के एक उत्तम नगर में रहने वाले एक बिजनसमेन के घर में कुछ चोर जबरदस्ती घुस गए और पूरे परिवार को बंधी बना लिया। चोर महिलाओं और बच्चों के हाथ पैर बांधकर घर से सारे गहने और लगभग 7-8 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कम्पलेंट के मुताबिक चार लोग घर में जबरदस्ती घुस आए और पूरे परिवार को बंधी बना लिया। इसके बाद चोरी करके वे सभी फरार हो गए। लेकिन यह सारा वाकया घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
वीडियो में देखें पूरी वारदात:
चारों आरोपियों ने मुंह पर मास्क पहना था और उनमें से एक न सिर पर हेलमेट लगा रखा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में जबरदस्ती घुसते ही चोरों ने परिवार को बंधी बनाना शुरू कर दिया था।
शिकायतकर्ता विनोद ने कहा, "लगभग दो बजे के करीब 4 लोग इलेक्ट्रेसिटी वर्कर बनकर हमारे घर में घुस आए. जैसे ही वने घर में घुसे उन्होंने पूरे परिवार को बंधी बना लिया। उनके पास हथियार थे। वे लगभग आधे घंटे के लिए हमारे घर में थे।"
विनोद के मुताबिक घटना के समय उसकी पत्नी, दो बच्चे और सास घर में मौजूद थे। चोरों नने महिलाओं और बच्चों के हाथ पैरों को बांध दिया था. विनोद ने बताया, उन्होंने लॉकर खोला और सारी ज्वैलरी ले गए, उसके साथा 7-8 लाख कैश भी ले गए।
शिकायत मिलने पर पुलिस विनोद के घर पहुंची. आगे की जांच जारी है।