चीन के वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने को तैयार: बेसेंट

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि अगर चीन के वित्तीय संस्थान ईरान से जुड़े लेनदेन बढ़ाते हैं, तो अमेरिका प्रतिबंध लगाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी ने पहले ही कुछ चीनी बैंकों को इस संबंध में पत्र भेजा है। ईरान आतंकवाद का प्रायोजक है और चीन उसकी अधिकांश तेल जरूरतें पूरी करता है।

चीन के वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने को तैयार: बेसेंट

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि चीन के वित्तीय संस्थान अगर ईरान से जुड़े वित्तीय लेनदेन को बढ़ावा देते पाए गए तो अमेरिका उन पर दूसरे चरण का प्रतिबंध लगाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी स्कॉट बेसेंट ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि अमेरिकी ट्रेजरी पहले ही चीनी बैंकों से संपर्क कर चुका है। चीन के दो बैंकों को अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से पत्र भेजा गया है। मैं उनके नाम नहीं बताऊंगा, लेकिन हमने उन्हें कहा है कि अगर हम साबित कर दें कि आपके खातों से ईरानी पैसा गुजर रहा तो हम प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान पहले आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला सबसे बड़ा देश रहा है। चीन उसकी 90 प्रतिशत से अधिक तेल खरीद रहा था जो चीन की ऊर्जा जरूरतों का करीब आठ फीसदी है।..........

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।