अमेरिका ने ताइवान के साथ व्यापार समझौता किया

Feb 13, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिका ने ताइवान के साथ एक व्यापार समझौता किया है, जिसमें ताइवान अपने 99 प्रतिशत शुल्क अवरोधों को हटाने या कम करने पर सहमत हुआ है। यह समझौता अमेरिका की चिप उत्पादन में निर्भरता के चलते महत्वपूर्ण है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने बताया कि ताइवान से अमेरिका आने वाले निर्यात पर 15 प्रतिशत शुल्क लागू होगा।

अमेरिका ने ताइवान के साथ व्यापार समझौता किया

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ताइवान के साथ एक व्यापार समझौता किया है। यह जानकारी अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने दी। इसके तहत ताइवान अपने 99 प्रतिशत शुल्क अवरोधों को हटाने या कम करने पर सहमत हुआ है। यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका कंप्यूटर चिप के उत्पादन के लिए ताइवान पर काफी हद तक निर्भर है। वर्ष 2025 के पहले 11 महीने में चिप निर्यात के कारण दोनों देशों के बीच करीब 127 अरब डॉलर का व्यापार घाटा दर्ज किया गया। व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने बताया कि ताइवान से अमेरिका आने वाले निर्यात पर 15 प्रतिशत शुल्क लागू होगा।

यह 15 प्रतिशत दर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य अमेरिकी व्यापार साझेदारों जैसे जापान व दक्षिण कोरिया पर लागू दर के समान है। पारस्परिक समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भी मौजूद रहे। यह हस्ताक्षर ताइवान में अमेरिकी संस्थान तथा अमेरिका में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि कार्यालय के तत्वावधान में हुए। इस मौके पर ताइवान के उप प्रधानमंत्री ली-चिउन चेंग और विदेश व्यापार ब्यूरो की महानिदेशक जेन-नी यांग भी उपस्थित रहे। यह समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रैल में प्रस्तावित चीन यात्रा से पहले हुआ है। इससे अमेरिका तथा ताइवान के बीच आर्थिक रिश्तों के और गहरे होने के संकेत मिलते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।