
अमेरिका ने सोमालिया को दी जाने वाली सहायता निलंबित की
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका ने सोमालिया की संघीय सरकार को दी जाने वाली सभी
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका ने सोमालिया की संघीय सरकार को दी जाने वाली सभी प्रकार की सहायता निलंबित कर दी है। विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि सोमाली अधिकारियों ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के एक अमेरिकी वित्तपोषित गोदाम को ध्वस्त कर दिया। साथ ही गरीब नागरिकों के लिए निर्धारित 76 मीट्रिक टन खाद्य सहायता जब्त कर ली। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ट्रंप प्रशासन जीवनरक्षक सहायता की बर्बादी, चोरी और दुरुपयोग के प्रति 'कतई बर्दाश्त नहीं' की नीति अपनाता है। बयान में कहा गया कि विदेश मंत्रालय ने सोमाली संघीय सरकार को लाभ पहुंचाने वाले सभी मौजूदा अमेरिकी सहायता कार्यक्रमों को रोक दिया है।
सहायता की बहाली इस बात पर निर्भर करेगी कि सोमाली संघीय सरकार अपने अस्वीकार्य कृत्यों की जिम्मेदारी लेती है और उपयुक्त सुधारात्मक कदम उठाती है। यह निलंबन ऐसे समय में किया गया है जब ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में सोमाली शरणार्थियों और प्रवासियों की आलोचना तेज कर दी है। इसमें मिनेसोटा में बाल देखभाल केंद्रों से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामलों को लेकर व्यापक रूप से प्रचारित करने के आरोप भी शामिल हैं। प्रशासन ने अमेरिका आने के इच्छुक सोमालियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं और पहले से अमेरिका में रह रहे लोगों के लिए वहां बने रहना कठिन कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




