ईरान पैकेज::ईरान समझौते से लेबनान, इराक में उग्रवाद बढ़ेगा: यूएस सीनेटर
यूएस सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ कोई भी डील लेबनान और इराक में अस्थिरता बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा समझा गया कि डील ईरान को मजबूत बनाती है, तो यह क्षेत्र में संघर्षों को बढ़ावा देगी। सुरक्षा जोखिमों के प्रति भी उन्होंने चिंता व्यक्त की।

वाशिंगटन डीसी, एजेंसी। यूएस सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रविवार को चेतावनी दी कि ईरान के साथ कोई भी डील लेबनान और इराक में अस्थिरता बढ़ा सकता है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव और बिगाड़ सकती है। ग्राहम ने एक्स पर पोस्ट में कहा, अगर इस क्षेत्र में यह माना जाता है कि ईरान के साथ कोई डील उस शासन को बने रहने तथा उसे शक्तिशाली बनने की अनुमति देती है, तो हम लेबनान और इराक में चल रहे संघर्षों में आग में घी डालने का काम करेंगे। डील लेबनान में हिज्बुल्लाह और इराक में शिया मिलिशिया को और भी अधिक ताकतवर बना देगी।ग्राहम
ने किसी भी ऐसी डील से जुड़े सुरक्षा जोखिमों के बारे में भी चिंता जताई, जो ईरान को महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति देती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


