विदेश::: अमेरिकी सीनेट ने 70 अरब डॉलर का बिल पारित किया
- ट्रंप की आव्रजन नीति को बड़ी जीत - मतदान में कई घंटों की

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन प्रवर्तन एजेंसियों के लिए 70 अरब डॉलर के वित्तपोषण विधेयक को शुक्रवार पारित कर दिया। हालांकि इस दौरान ट्रंप से जुड़े 1.776 अरब डॉलर के विवादित सेटलमेंट फंड को लेकर तीखी बहस हुई और मतदान में कई घंटे की देरी हुई।
विधेयक पारित किया गया
सीनेट ने 52-47 मतों से इस विधेयक को मंजूरी दी। इसके तहत अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) और अमेरिकी सीमा गश्ती को अगले तीन साल तक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
फंड पर तीखी बहस
मतदान से पहले डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के उस विवादित सेटलमेंट फंड पर स्थायी रोक लगाने के लिए संशोधन पेश किए, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। यह फंड उन राजनीतिक सहयोगियों को भुगतान करने के लिए प्रस्तावित था, जो स्वयं को राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार मानते हैं। रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी इस मुद्दे पर मतभेद सामने आए।
महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता
बिल कैसिडी ने एक संशोधन पेश कर फंड की राशि को 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन पर हुए हमले में घायल कानून-प्रवर्तन कर्मियों को देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह भी खारिज हो गया। सीनेट के बहुमत नेता जॉन थ्यून ने कहा कि यदि सेटलमेंट फंड का विवाद नहीं होता, तो विधेयक कई घंटे पहले पारित हो जाता। उन्होंने जोर दिया कि बिल का मुख्य उद्देश्य आव्रजन प्रवर्तन एजेंसियों को मजबूत करना है और अतिरिक्त विवादों से इसे प्रभावित नहीं होना चाहिए।
विधेयक का पारित होना ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीति के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता माना जा रहा है, जबकि सेटलमेंट फंड को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के भीतर असहमति अब भी बनी हुई है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


