
जनवरी से अब तक अमेरिका ने रद्द किए 85000 वीजा
विदेश विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ये वीजा सभी श्रेणियों के हैं। रद्द किए गए वीजा की संख्या बीते साल के मुकाबले दोगुनी है।
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका ने इस साल जनवरी से अब तक 85000 वीजा रद्द किए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि आव्रजन और सीमा सुरक्षा की दृष्टि से ये कदम उठाया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट कर विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रूबियो एक साधारण जनादेश का पालन कर रहे हैं और वे इस प्रक्रिया को जल्द रोकने वाले नहीं हैं। इस पोस्ट के साथ 'मेक अमेरिका सेफ अगेन' का नारा भी लिखा गया। बीते साल के मुकाबले दोगुनी संख्या विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ये वीजा सभी श्रेणियों के हैं।
रद्द किए गए वीजा की संख्या बीते साल के मुकाबले दोगुनी है। इसमें आठ हजार से ज्यादा छात्र वीजा हैं। वीजा रद्द होने की इस वृद्धि ने प्रथम संशोधन को लेकर भी चिंताएं बढ़ाई हैं। माना जा रहा है कि गाजा युद्ध के विरोध में प्रदर्शनों में शामिल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को निशाना बनाने के लिए कथित तौर पर यह संशोधन किया गया है। प्रशासन ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर यहूदी विरोधी होने और आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया है। विदेश विभाग ने अक्तूबर में उन व्यक्तियों के वीजा रद्द करने की बात कही थी जिन्होंने कथित तौर पर ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या का जश्न मनाया था। करोड़ों वीजा धारकों की हो रही जांच हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने आदेश दिया था कि अमेरिका में वैध वीजा धारकों की कठोर जांच की जाए। इस आदेश के बाद ट्रंप प्रशासन 5.5 करोड़ से अधिक विदेशी वीजा धारकों की जांच कर रहा है। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगर जांच में देश विरोधी बयान, आपराधिक गतिविधि, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा, आतंकवाद का समर्थन आदि बात सामने आई तो वीजाधारक का वीजा किसी भी समय रद्द किया जा सकता है। -19 देशों के लोगों पर लगाया जा चुका है यात्रा प्रतिबंध -05.5 करोड़ विदेशी वीजाधारकों की हो रही जांच

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




