
अमेरिकी सांसद बोले, दालों पर आयात शुल्क घटाए भारत
- सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप से किया आग्रह न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका
अमेरिका के दो सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आग्रह किया है कि वे भारत के साथ भविष्य के किसी भी व्यापार समझौते में दालों के लिए अनुकूल प्रावधानों पर जोर दें। सांसदों का कहना है कि नई दिल्ली द्वारा लगाए गए अनुचित शुल्कों के कारण अमेरिकी उत्पादकों को भारी प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान उठाना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप को 16 जनवरी को लिखे एक पत्र में मोंटाना के रिपब्लिकन सांसद स्टीव डेंस और नॉर्थ डकोटा के केविन क्रैमर ने कहा कि उनके राज्य मटर सहित दालों के शीर्ष दो उत्पादक हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जिसकी वैश्विक खपत में करीब 27 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
सांसदों ने कहा कि मसूर, चना, सूखी बीन्स और मटर भारत में सबसे ज्यादा खपत होने वाली फसलें हैं, लेकिन नई दिल्ली ने इन श्रेणियों में अमेरिकी निर्यात पर भारी शुल्क लगा रखा है। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले साल 30 अक्तूर को पीली मटर पर 30 प्रतिशत शुल्क की घोषणा की थी, जो एक नवंबर 2025 से लागू हुआ। पत्र में कहा गया कि भारत के इन अनुचित शुल्कों के कारण अमेरिकी उत्पादकों को अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को भारत निर्यात करने में काफी नुकसान हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




