युद्ध के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार
अप्रैल में कंपनियों ने 1.15 लाख नई नौकरियां दीं वाशिंगटन,एजेंसी। ईरान युद्ध के कारण युद्ध के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार

अप्रैल में कंपनियों ने 1.15 लाख नई नौकरियां दीं वाशिंगटन,एजेंसी। ईरान युद्ध के कारण उपजे वैश्विक आर्थिक संकट और तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद अमेरिकी श्रम बाजार ने चौंकाने वाली मजबूती दिखाई है। अप्रैल महीने में कंपनियों ने 115000 नई नौकरियां दी हैं, जो विशेषज्ञों द्वारा अनुमानित 65000 के आंकड़े से कहीं अधिक हैं।
भर्ती की स्थिति
हालांकि, यह मार्च के 1.85 लाख के आंकड़े से कम है, लेकिन बेरोजगारी दर 4.3% के निचले स्तर पर स्थिर बनी हुई है।
तेल की कीमतें और भर्ती
28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से तेल की आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 4.50 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गई हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवा और खुदरा क्षेत्र में मजबूत भर्ती देखी गई। दूसरी ओर, विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट जारी है।
भर्ती में मजबूती के कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, बेबी बूमर पीढ़ी की सेवानिवृत्ति और ट्रंप की सख्त आव्रजन नीतियों के कारण अब श्रम बाजार में प्रतिस्पर्धा कम है। साथ ही, पिछले वर्ष की टैक्स कटौती के कारण मिल रहे टैक्स रिफंड से उपभोक्ता खर्च बढ़ा है, जिससे कंपनियों को नियुक्तियां बढ़ाने का प्रोत्साहन मिल रहा है। हालांकि, भर्ती का मुख्य हिस्सा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र तक ही सीमित है। 2025 की सुस्ती के बाद, यह डाटा अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


