ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता पर चर्चा जारी : व्हाइट हाउस
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ईरान के साथ शांति वार्ता का दूसरा दौर पाकिस्तान में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि उन्हें किसी समझौते की संभावना को लेकर सकारात्मकता है और अगली बातचीत इस्लामाबाद में होने की उम्मीद है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ शांति वार्ता का दूसरा दौर पाकिस्तान में आयोजित करने पर चर्चा कर रहा है और उसे किसी समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है। प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से कहा, ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता को लेकर बात हो रही है। हमें किसी समझौते की संभावनाओं को लेकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि अगली बातचीत इस्लामाबाद में ही होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


