Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUS Delegation Discusses Mineral and Mining Cooperation with Pakistan Amid Concerns Over China s Control
विदेश : पाक-अमेरिकी अधिकारियों ने खनन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

विदेश : पाक-अमेरिकी अधिकारियों ने खनन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

संक्षेप: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ खनिज और खनन क्षेत्र में सहयोग की बातचीत की। अमेरिका खनिज आपूर्ति शृंखलाओं को सुरक्षित बनाने पर तेजी से काम कर रहा है, जबकि चीन के नियंत्रण को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। दोनों पक्षों ने निरंतर संवाद और सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

Sat, 1 Nov 2025 04:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इस्लामाबाद, एजेंसी। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ खनिज और खनन के क्षेत्र में सहयोग के लिए बातचीत की है। अमेरिकी उद्योग के लिए खनिज आपूर्ति शृंखलाओं को सुरक्षित बनाने की दिशा में अमेरिका तेजी से काम कर रहा है। वहीं, चीन के दुर्लभ खनिज संसाधनों पर बढ़ते नियंत्रण को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। ‘क्रिटिकल मिनरल्स फोरम’ (सीएमएफ) के प्रमुख रॉबर्ट लुई स्ट्रेयर द्वितीय के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, अमेरिका की कार्यवाहक राजनयिक नताली बेकर के साथ शुक्रवार को वित्त और राजस्व मंत्री मोहम्मद औरंगजेब तथा उनके प्रतिनिधिमंडल से मिला। बयान के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने खनिज और खनन क्षेत्र में सहयोग के अवसरों, आपूर्ति शृंखला सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में जिम्मेदारीपूर्वक और सतत निवेश को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

औरंगजेब ने पाकिस्तान में जारी संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय अनुशासन और सकारात्मक वैश्विक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए जोर दिया कि एक सुदृढ़ खनिज नीति पाकिस्तान को निर्यात-आधारित विकास और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता की ओर अग्रसर कर सकती है। दोनों पक्षों ने पाकिस्तान के सुधार एजेंडे और सतत विकास के साझा लक्ष्यों के अनुरूप निरंतर संवाद और सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, सीएमएफ का ध्यान प्रमुख संसाधनों पर बीजिंग के नियंत्रण से उत्पन्न रणनीतिक खतरे पर केंद्रित है।