हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया, पर खत्म हम करेंगे : पीट हेगसेथ
Mar 02, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को ईरान के इस्लामिक शासन

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को ईरान के इस्लामिक शासन की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने अमेरिका के खिलाफ एकतरफा और क्रूर युद्ध छेड़ा है, जिसे ट्रंप प्रशासन समाप्त करेगा। व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हेगसेथ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान (अब युद्धकाल है) को दोहराया और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की सराहना की। हेगसेथ ने कहा कि हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में हम इसे खत्म करेंगे। हर दिन हमारी क्षमता मजबूत हो रही है और ईरान की कमजोर।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


