ईरान पैकेज::ईरान का होर्मुज पर नियंत्रण स्वीकार नहीं: रूबियो

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि ईरान इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का मालिकाना हक होने का दावा कर रहा है। रुबियो ने ईरान से समझौते के अमेरिकी प्रस्तावों पर जवाब मिलने की उम्मीद जताई।

ईरान पैकेज::ईरान का होर्मुज पर नियंत्रण स्वीकार नहीं: रूबियो

रोम, एजेंसी। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण पाने की ईरान की कोशिशों की तीखी आलोचना की। उन्होंने साफ कहा कि होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण स्वीकार नहीं है। यह आलोचना एक रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि तेहरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से होकर गुजरने वाले पोतों को मंजूरी देने के लिए प्राधिकरण का गठन किया है।

ईरान के दावों पर प्रतिक्रिया

रोम की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रूबियो ने कहा, ईरान अब यह दावा कर रहा है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है, जिस पर उसका मालिकाना हक है और उसे इस पर नियंत्रण रखने का अधिकार है। यह एक ऐसी अस्वीकार्य बात है, जिसे वे अब सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिकी प्रस्ताव पर जवाब मिलने की उम्मीद

मार्को रुबियो ने कहा कि वॉशिंगटन को शुक्रवार को ईरान से संघर्ष खत्म करने के लिए समझौते के अमेरिकी प्रस्तावों पर जवाब मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, हमें आज किसी भी समय उनसे जवाब मिलने की उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि यह एक गंभीर प्रस्ताव होगा। यह कुछ ऐसा होगा जो हमें बातचीत की गंभीर प्रक्रिया में आगे बढ़ा सके।

ईरान की गोलीबारी के बाद दिया जवाब

रुबियो ने कहा कि अमेरिका को अपने युद्धपोतों पर हुई ईरानी गोलीबारी का जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने शुक्रवार को कहा, हमने गोली नहीं चलाई, उन्होंने हम पर गोली चलाई।

सहयोगियों के इनकार पर अभी कोई फैसला नहीं

रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि कुछ सहयोगियों द्वारा ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सेना को अपने अड्डों का इस्तेमाल करने से मना करने पर क्या प्रतिक्रिया दी जाए।

रोम की यात्रा के दौरान, रूबियो से इस धमकी और अमेरिका के नाटो सैन्य गठबंधन से बाहर निकलने की संभावना के बारे में पूछा गया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, अगर अमेरिका के नाटो में शामिल होने का मुख्य कारण यूरोप में सेना तैनात करने की क्षमता है तो इस पर विचार किया जाना चाहिए। यह फैसला राष्ट्रपति को ही लेना है। उन्होंने अभी तक ये फैसले नहीं लिए हैं।

सामान्य प्रश्न

मार्को रूबियो ने ईरान के बारे में क्या कहा?
मार्को रूबियो ने कहा कि होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण स्वीकार नहीं है और यह अस्वीकार्य है कि ईरान इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का मालिकाना हक होने का दावा कर रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।