ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान, 42 विमान नष्ट : रिपोर्ट
- अमेरिकी कांग्रेसनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका और

- अमेरिकी कांग्रेसनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान अमेरिकी सेना के 42 विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए। यह जानकारी अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च एजेंसी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की एक आधिकारिक रिपोर्ट में सामने आई है।
सैन्य अभियान की जानकारी
रिपोर्ट के अनुसार 40 दिन तक चले इस सैन्य अभियान में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और मानव रहित ड्रोन शामिल थे, जिन्हें नुकसान पहुंचा या वे नष्ट हो गए। यह जानकारी अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के बयानों तथा मीडिया रिपोर्टों के आधार पर दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए विमानों की संख्या में आगे बदलाव संभव है, क्योंकि कई जानकारियां गोपनीय हैं और क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां अब भी जारी हैं। कांग्रेस रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू किया था। इस दौरान मध्य पूर्व में हवाई, समुद्री और मिसाइल हमले किए गए। अप्रैल में युद्धविराम के बाद सैन्य गतिविधियां धीमी पड़ीं, लेकिन कुछ सप्ताह बाद फिर हमले शुरू हो गए।
सैन्य खर्च 29 अरब डॉलर तक पहुंचा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने अभी तक अभियान में हुए सैन्य नुकसान का विस्तृत आधिकारिक आकलन जारी नहीं किया है, लेकिन 12 मई को हुई सुनवाई में कार्यवाहक पेंटागन नियंत्रक जूल्स डब्ल्यू. हर्स्ट तृतीय ने बताया कि ईरान अभियान पर अमेरिकी सैन्य खर्च बढ़कर 29 अरब डॉलर (लगभग 2.80 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है।
अमेरिका ने नुकसान की बात स्वीकारी : अराघची
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी कांग्रेस ने युद्ध के दौरान अरबों डॉलर के विमानों के नुकसान को स्वीकार किया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सेना दुनिया की पहली सेना है, जिसने एफ-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया। अराघची ने एक्स पर कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं ने युद्ध से कई सबक सीखे हैं और यदि संघर्ष दोबारा हुआ तो दुनिया को और बड़े आश्चर्य देखने को मिलेंगे।
नष्ट या क्षतिग्रस्त होने वाले विमान
- चार एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान
- एक एफ-35ए लाइटनिंग-II
- एक ए-10 थंडरबोल्ट-II
- सात केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर
- एक ई-3 सेंट्री एडब्ल्यूएसीएस
- दो एमसी-130जे कमांडो-II विमान
- एक एचएच-60डब्ल्यू जॉली ग्रीन-II हेलीकॉप्टर
- 24 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन
- एक एमक्यू-4सी ट्राइटन ड्रोन
ईरान युद्ध का असर
अमेरिका के लिए यह नुकसान काफी बड़ा माना जा रहा है। खासकर एफ-35 और एफ-15 जैसे आधुनिक फाइटर जेट्स का नुकसान और 24 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन का खोना अमेरिकी वायुसेना की क्षमता पर असर डाल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर विमानों का नुकसान किसी भी देश के लिए चिंता का विषय है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


