Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUS Committed to Strengthening Quad Alliance with India Japan and Australia
भारत के साथ मिलकर क्वाड को और मजबूत करेंगे : रुबियो

भारत के साथ मिलकर क्वाड को और मजबूत करेंगे : रुबियो

संक्षेप:

- अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, हम क्वाड के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं

Dec 09, 2025 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका क्वाड के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अमेरिका आने वाले वर्षों में इस समूह को और मजबूत करेगा। रुबियो ने सोमवार को कहा कि हम क्वाड के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में जापान और भारत के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाने के लिए और काम करेंगे। उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स तथा ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग की मौजूदगी में ये बातें कही। रुबियो ने बताया कि इस साल जनवरी में विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक उनकी पहली आधिकारिक बैठक थी।

उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे याद है, इस साल हमारी कम से कम तीन बैठकें हुई हैं। हम आने वाले साल में इस सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे तथा ऐसी और बैठकों की उम्मीद करते हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया, रुबियो और वोंग ने 21 जनवरी को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए मुलाकात की थी। यह बैठक व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद समूह की पहली बैठक थी। क्वाड अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक समूह है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;