अमेरिकी कब्जे में लिए गए रूसी पोत पर तीन भारतीय
- तेल टैंकर पर 17 यूक्रेनी, 6 जॉर्जियाई, 3 भारतीय और 2 रूसी नागरिक

तेल टैंकर पर 17 यूक्रेनी, 6 जॉर्जियाई, 3 भारतीय और 2 रूसी नागरिक थे मॉस्को, एजेंसी। अमेरिकी सेना द्वारा जब्त किए गए रूसी झंडे वाले तेल टैंकर मैरिनेरा पर 28 लोगों का क्रू है, जिसमें तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह जानकारी रशिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से दी है। रिपोर्ट के अनुसार तेल टैंकर मैरिनेरा पर कुल 28 लोग मौजूद हैं। इनमें 17 यूक्रेनी, छह जॉर्जियाई, तीन भारतीय और दो रूसी नागरिक हैं। अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज वेनेजुएला से तेल ले जा रहा था और उसने अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है। टैंकर मूल रूप से 'बेला-1' नाम का था, लेकिन बाद में नाम और झंडा बदलकर यह मैरिनेरा बन गया।
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कैरिबियन सागर से इसे ट्रैक करते हुए उत्तरी अटलांटिक में पकड़ा। अभियान के दौरान अमेरिकी बल हेलीकॉप्टर से पोत पर उतरे। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह पोत हफ्तों से भाग रहा था, लेकिन हमारे बहादुर कोस्ट गार्ड ने तूफानों के बीच पीछा कर इसे पकड़ा। उधर, रूस ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। रूस के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का उल्लंघन है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को पहले ही बता दिया गया था कि यह जहाज रूसी है। रूस ने मांग की है कि जहाज पर मौजूद रूसी नागरिकों के साथ सही व्यवहार किया जाए और उन्हें सुरक्षित घर लौटने दिया जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




