
अमेरिका बना रहा अत्याधुनिक परमाणु क्रूज मिसाइल
संक्षेप: दुनिया के सामने आई मिसाइल की तस्वीर 2030 के आसपास सेना में शामिल होगा दुश्मनों
दुनिया के सामने आई मिसाइल की तस्वीर 2030 के आसपास सेना में शामिल होगा दुश्मनों पर दूर से परमाणु हमला करने में सक्षम नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी सेना एक बहुत ही खास और गुप्त परमाणु मिसाइल बना रही है। इसे एजीएम-181ए लॉन्ग रेंज स्टैंडऑफ वेपन(एलआरएसओ) कहते हैं। यह स्टील्थ परमणु क्रूज मिसाइल है, जो दुश्मनों की पकड़ में नहीं आता। हाल ही में लोगों ने पहली बार असल में इसे उड़ते हुए देखा। कैलिफोर्निया के ऊपर परमाणु मिसाइल के परीक्षण के दौरान इसकी तस्वीर दुनिया के सामने आई। अबतक अमेरिकी रक्षा विभाग ने इसे गुप्त रखा था। दूर से परमाणु हमले में सक्षम कैलिफोर्निया के ऊपर उड़ते बी-52एच बॉम्बर के पंख के नीचे लगे होने के दौरान, इसकी असली झलक पहली बार एक प्लेनस्पॉटर ने कैमरे में कैद कर ली।

यह मिसाइल दुश्मन के रडार से बचने और बहुत लंबी दूरी से परमाणु हमला करने में सक्षम है। मिसाइल बी-52एच बॉम्बर के नीचे लगी हुई थी। विमान के दाहिने पंख के नीचे लगी मिसाइलें लगी हुईं थी। सबसे एडवांस परमाणु क्रूज मिसाइल ये मिसाइलें मल्टीपल इजेक्टर रैक के बाहरी स्टेशनों पर लगी हुई थीं, जो विमान के पंख के नीचे एक उपकरण है। यह उड़ान के दौरान कई गोला-बारूद को रखता और छोड़ता है। मिसाइलों में एजीएम-181ए की पिछली तस्वीरों जैसी ही विशेषताएं दिखाई दीं, जिनमें मुड़ने वाले पंख, तीन सतहों वाली एक उलटी पूंछ और एक तीखे कोण वाला शरीर शामिल है। पुरानी एयर क्रूज मिसाइल की जगह लेगी विश्लेषकों का कहना है कि मिसाइल की विशेषताएं वायु सेना की नई परमाणु-सक्षम स्टैंडऑफ मिसाइल से काफी मिलती-जुलती हैं। इस मिसाइल को दूर से प्रक्षेपित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पुरानी एजीएम-86बी एयर-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल की जगह लेगी। एलआरएसओ कई मायनों में एजीएम-86बी से अलग है। इसकी रेंज ज्यादा है, स्टील्थ बेहतर है, और मार्गदर्शन प्रणाली अपडेट की गई है। ये अपग्रेड इसे हवाई सुरक्षा को भेदकर दूर से हमला करने में सक्षम बनाते हैं। क्रूज मिसाइल की विशेषताएं लंबाई: 6.4 मीटर(करीब 20 फीट) चौड़ाई: 0.62 मीटर रेंज: 2500 किलोमीटर से ज्यादा गति: सबसोनिक(850 किलोमीटर प्रति घंटा वॉरहेड: परमाणु हथियार, हिरोशिमा के बम से 10 गुना शक्तिशाली बम गिराने की क्षमता वजन: करीब 1360 किलोग्राम 2030 के आसपास सेवा में आने की उम्मीद, अभी परीक्षण में रूस और चीन को जवाब रक्षा विशेषज्ञ इसे रूस और चीन को जवाब के तौर पर देख रहे हैं। रूस ने हाल ही में परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल बुरेवेस्तनिक का परीक्षण किया है। यह मिसाइल सैद्धांतिक रूप से असीमित रेंज के लिए डिजाइन की गई है क्योंकि यह परमाणु रिएक्टर द्वारा संचालित है। चीन ने भी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाई है। इसका प्रदर्शन भी वह कर चुका है। हालांकि अमेरिका की ओर से आधिकारिक रूप से इस क्रूज मिसाइल के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




