ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का मुख्यालय तबाह : अमेरिका

Mar 02, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी सेना ने रविवार को ईरानी सरकार को हटाने के लिए जारी जंग के दूसरे दिन रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स (आईआरजीसी) का मुख्यालय तबाह कर दिया। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह कार्रवाई ईरानी सेना के मुख्यालय को खत्म करने के लिए की गई है, जिसने पिछले 47 सालों में 1,000 से ज्यादा अमेरिकियों की हत्या की है।

ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का मुख्यालय तबाह : अमेरिका

पाम बीच, एजेंसी। अमेरिकी सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरानी सरकार को हटाने के लिए जारी जंग के दूसरे दिन रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स (आईआरजीसी) का मुख्यालय तबाह कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, अमेरिका की ताकतवर सेना ने आईआरजीसी के मुख्यालय को जमींदोज कर दिया है। अब ईरानी सेना का कोई मुख्यालय नहीं है। अमेरिकी सेना ने यह भी दावा किया कि ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने पिछले 47 सालों में 1,000 से ज़्यादा अमेरिकियों को मार डाला है। हमारे स्ट्राइक ने सांप का सिर काट दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।