विदेश: मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी तीन नौकाओं पर अमेरिका का हमला

Jan 01, 2026 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी तीन नौकाओं पर हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग समुद्र में कूद गए। ये हमले बुधवार को हुए थे, लेकिन स्थान की जानकारी नहीं दी गई। सेना ने कहा कि ये नौकाएं तस्करी के ज्ञात मार्गों पर चल रही थीं।

विदेश: मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी तीन नौकाओं पर अमेरिका का हमला

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी तीन और नौकाओं पर हमला किया। इसमें तीन लोगों की मौत हुई, जबकि चार जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। सेना ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी सदर्न कमांड द्वारा जारी बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया कि ये हमले कहां हुए, बस इतनी जानकारी दी कि हमले बुधवार को किए गए थे। सेना ने इससे पहले कैरेबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नौकाओं पर इस तरह के हमले किए थे। कमांड द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नौकाएं असामान्य रूप से एक-दूसरे के काफी करीब दिख रही हैं।

सेना ने कहा कि ये नौकाएं मादक पदार्थों की तस्करी के ज्ञात मार्गों पर एक काफिले के रूप में चल रही थीं और हमलों से पहले तीनों पोतों के बीच नशीले पदार्थों का आदान-प्रदान किया गया था। हालांकि, सेना ने इस दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। सेना ने बताया कि पहली नौका पर हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो नौकाओं में सवार लोग हमले से पहले ही समुद्र में कूद गए और नौकाओं से दूर चले गए। कमांड ने कहा कि उसने तुरंत अमेरिकी तटरक्षक बल को सूचित किया ताकि खोज और बचाव अभियान शुरू किया जा सके। ये हमले मंगलवार को हुए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।