ईरान पैकेज::शांति वार्ता के लिए आज सुबह पहुंचेंगे वेंस और गालिबफ: सूत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिका और ईरान दोनों शांति वार्ता के लिए अपने शीर्ष वार्ताकारों को पाकिस्तान भेज रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बमबारी की आशंका जताई है, जबकि ईरान के स्पीकर गालिबफ ने युद्ध में नए पत्तों का जिक्र किया है। पाकिस्तान में वार्ता का आयोजन हो रहा है, जहां दोनों पक्षों की स्थिति में असमंजस है।

ईरान पैकेज::शांति वार्ता के लिए आज सुबह पहुंचेंगे वेंस और गालिबफ: सूत्र

इस्लामाबाद, एजेंसी। अमेरिका और ईरान, दोनों ही दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए अपने शीर्ष वार्ताकारों को पाकिस्तान भेज रहे हैं।क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी ही। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से मिले-जुले संकेत आए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे बमबारी की उम्मीद है, वहीं ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबफ ने कहा कि तेहरान के पास युद्ध के मैदान में नए पत्ते हैं, जिन्हें अभी तक जाहिर नहीं किया गया है।क्षेत्रीय अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे मध्यस्थों को इस बात की पुष्टि मिल गई है कि गालिबफ और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के बुधवार की सुबह इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।