अमेरिका के सहयोगी देशों ने वैश्विक एकता की अपील की
- सुरक्षा चुनौतियों पर अमेरिका के साझेदार देशों ने दिखाई एकता सिंगापुर, एजेंसी। अमेरिका

- सुरक्षा चुनौतियों पर अमेरिका के साझेदार देशों ने दिखाई एकता सिंगापुर, एजेंसी। अमेरिका के सहयोगी देशों ने रविवार को सिंगापुर में एक शीर्ष रक्षा सम्मेलन में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि जैसे-जैसे खतरा क्षेत्रों की सीमाओं को पार कर रहा है। पारस्परिक सहयोग पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है भले ही वॉशिंगटन अपने पारंपरिक मित्र देशों के प्रति अधिक सख्त रुख अपना रहा हो।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शांगरी-ला सम्मेलन में पश्चिमी यूरोपीय सहयोगियों को रक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं देने के लिए फिर से फटकार लगाई थी, जिसके बाद सहयोगी देशों की ये टिप्पणियां सामने आई हैं।
जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हेगसेथ की प्रतिबद्धता की सराहना की, लेकिन साथ ही वैश्विक स्तर पर मजबूत गठबंधनों की निरंतर आवश्यकता पर भी बल दिया। अंतरराष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि विभाजन प्रतिरोध को कमजोर करता है, एकता प्रतिरोध को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका, यूरोप और सहयोगी देशों तथा समान विचारधारा वाले देशों के बीच मतभेद पैदा होते हैं तो निश्चित रूप से ऐसी ताकतें इसका फायदा उठाएंगी। हमें ऐसी स्थिति को रोकना होगा। हमें अपना सहयोग जारी रखना होगा। अब समय आ गया है कि हम अपने सहयोग को और भी मजबूत बनाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


