एच-1बी वीजा को लेकर भारत को निशाना नहीं बना रहा अमेरिका : अधिकारी
- दुनियाभर के सभी देशों पर समान रूप से लागू किया जा रहा न्यूयॉर्क,

- दुनियाभर के सभी देशों पर समान रूप से लागू किया जा रहा न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका एच-1बी वीजा को लेकर भारत को निशाना नहीं बना रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने एच-1बी सहित अन्य वीजा श्रेणियों को लेकर भारतीयों की चिंताओं के बीच ये बातें कही।अधिकारियों ने कहा कि उसकी वीजा नीतियां भारत को विशेष रूप से निशाना नहीं बनातीं, बल्कि इन्हें दुनियाभर के सभी देशों पर समान रूप से लागू किया जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक संवाददाता बैठक में कहा कि पहले वीजा कानूनों का असंगत तरीके से पालन होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत को निशाना बनाने वाला कोई वीजा कानून नहीं है। ये वैश्विक वीजा नियम हैं, जिन्हें स्पष्ट दिशा-निर्देशों के साथ सभी देशों पर समान रूप से लागू किया जा रहा है। एच-1बी वीजा पर अमेरिका में रह रहे भारतीयों की चिंताओं और आव्रजन मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे। इसके जवाब में पिगॉट ने कहा कि अमेरिका व्यापार, निवेश और रोजगार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अन्य देशों के साथ सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन लोगों के प्रवेश को सुविधाजनक बनाना चाहता है, जो निवेश, कारोबार और कौशल विकास में योगदान देते हैं। हालांकि, सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि अमेरिकी नागरिकों को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


